मुंबई के सड़कों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष की विशेष बैठक संपन्न
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर के कक्ष में मुंबई की सड़कों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधानसभा के सदस्यों ने सड़कों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को आश्वस्त किया कि मुंबई की सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने विधायकों से उनके क्षेत्रों में चल रहे सड़क कार्यों पर फीडबैक लिया और सरकार की ओर से जारी विकास योजनाओं की जानकारी दी।
इस बैठक में मुंबई के सभी विधानसभा सदस्यों ने भाग लिया और शहर में सड़क सुधार कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह बैठक मुंबई की बुनियादी ढांचा सुविधाओं को बेहतर बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।