कालियापल्ली में भारतीय बिस्वबासु शबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नीलमाधव मंदिर में दर्शन कर की पूजा, भारतीय बिस्वबासु शबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में हुईं शामिल

नयागढ़: । इस पवित्र अवसर पर उन्होंने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कांतिलो, नयागढ़ स्थित भगवान नीलमाधव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कीमंदिर परिसर में विशेष पूजा कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात राष्ट्रपति मुर्मु भारतीय बिस्वबासु शबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में कालियापल्ली में सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने समाज के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि शबर समाज का योगदान भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है और सरकार इस समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।


राष्ट्रपति मुर्मु की इस यात्रा को नयागढ़ और ओडिशा के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज के उत्थान और उनकी परंपराओं के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *