बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को जन्मदिन की शुभकामनाए
नई दिल्ली, 17 मार्च: भारत की बैडमिंटन स्टार और पद्म भूषण सम्मानित खिलाड़ी श्रीमती साइना नेहवाल को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाएँ मिल रही हैं। इस विशेष दिन पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी और उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की।
डॉ. हर्षवर्धन ने अपने संदेश में लिखा, “भारत की बैडमिंटन स्टार, प्रेरणा की प्रतीक और पद्म भूषण सम्मानित श्रीमती साइना नेहवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत, जज़्बा और उपलब्धियाँ लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। भारत को आपने विश्व पटल पर गौरवान्वित करने के जितने अवसर दिए, उसके प्रति हम सभी आपका आदर करते हैं।”
साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और देश को गौरवान्वित किया है। ओलंपिक पदक विजेता साइना लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और उनकी खेल यात्रा आज भी नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
देशभर से खेलप्रेमी, साथी खिलाड़ी और प्रशंसक सोशल मीडिया के माध्यम से साइना नेहवाल को शुभकामनाएँ दे रहे हैं। उनके जन्मदिन पर यह संदेश उनके अद्वितीय योगदान और खेल जगत में उनकी उपलब्धियों का सम्मान करता है।