राष्ट्रपति मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री और शीर्ष नेताओं ने किया स्वागत

रायपुर आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत

रायपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्य के शीर्ष नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रायपुर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेंद्र डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा ने उनका अभिनंदन किया।


राष्ट्रपति मुर्मु के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। उनके स्वागत के लिए रायपुर हवाई अड्डे पर विशेष प्रोटोकॉल के तहत समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत कर छत्तीसगढ़ में उनके आगमन को ऐतिहासिक बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के इस दौरे से छत्तीसगढ़ में विकास और प्रशासनिक समन्वय को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके कार्यक्रम को लेकर राज्यभर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *