महेसाणा, गुजरात – गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने आज महेसाणा जिले के दवाडा गांव से ‘कैच द रेन 2.0’ अभियान का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। इस अवसर पर जल संसाधन और जल आपूर्ति विभाग के मंत्री श्री कुँवरजीभाई बावलिया समेत कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
इस अभियान के तहत 31 मई, 2025 तक पूरे राज्य में वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। ‘सुजलाम् सुफलाम् जल अभियान’ के अंतर्गत यह महाअभियान गुजरात को जल संरक्षण की दिशा में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षाजल को संचित करने और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य न केवल जल संरक्षण है, बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जल प्रबंधन की संरचनात्मक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना भी है।
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न तालाबों, झीलों, नहरों और जलाशयों की सफाई, गहरीकरण और मरम्मत के कार्य तेज गति से किए जाएंगे, जिससे भूजल स्तर में सुधार हो सके और आगामी वर्षों में पानी की कमी की समस्या से राहत मिल सके।
यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘कैच द रेन’ आह्वान से प्रेरित है, जिसमें नागरिकों से अपील की गई है कि वर्षा जल की एक-एक बूंद का संरक्षण किया जाए।